{"_id":"597f63324f1c1bb3738b4a04","slug":"71501520690-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डियूटी पर तैनात सैनिक से अभद्रता,करने वाले दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डियूटी पर तैनात सैनिक से अभद्रता,करने वाले दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। कैंट नगरी लैंसडौन में रविवार देर रात ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान से अभद्रता करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को उन्हें यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
लैंसडौन पुलिस के अनुसार रविवार रात नायक सूरज सिंह लैंसडौन स्थित जसवंत द्वार पर ड्यूटी पर थे। करीब दस बजे गांधीचौक निवासी रोहित (24) और प्रमोद सिंह (23) बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर सवार होकर गेट के निकट एसबीआई के एटीएम में आए। हेलमेट न होने के कारण सैनिक द्वारा उन्हें टोकने पर दोनों सैनिक से अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के बाद वे मौका देखते ही भाग गए। सूचना मिलते ही सेना की क्यूआरटी टीम ने दोनों युवकों को दबोच कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सैनिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 353, 332 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पौड़ी जेल भेज दिया गया है।