{"_id":"5bdf2863bdec22697c0a8fee","slug":"41541351523-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली और मेहंदी में नीलकंठ हाउस रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली और मेहंदी में नीलकंठ हाउस रहा प्रथम
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। गुरुकुल पब्लिक स्कूल भृगुखाल में दीपावली के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति भट्ट, इतिशा बिष्ट, ईशा रावत, संगम बिष्ट, साक्षी ने बेहतरीन रंगोली बनाकर नीलकंठ हाउस को प्रथम स्थान दिलाया। दूसरे स्थान पर रहे यमकेश्वर हाउस की संजना बिष्ट, शीतल बिष्ट, वंशिका रतूड़ी, प्रेरणा भट्ट, अदिति नेगी ने रंगोली में अपनी प्रतिभा दिखाई। मेहंदी प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस की प्रीति भट्ट ने प्रथम, महाभगढ़ हाउस की सोनिया रावत ने द्वितीय, यमकेश्वर हाउस की वंशिका रतूड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दीया मेकिंग कंपीटीशन में यमकेश्वर हाउस के अमन बड़ोला ने प्रथम, महाभगढ़ हाउस के सुधांशु नेगी ने द्वितीय व यमकेश्वर हाउस के नितिन नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-फोटो
विज्ञापन
दीया मेकिंग कंपीटीशन में यमकेश्वर हाउस के अमन बड़ोला ने प्रथम, महाभगढ़ हाउस के सुधांशु नेगी ने द्वितीय व यमकेश्वर हाउस के नितिन नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
-फोटो
