{"_id":"597e09324f1c1bb8028b4633","slug":"171501432114-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों से निकाले जाने पर भड़की भोजन माताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों से निकाले जाने पर भड़की भोजन माताएं
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। छात्र संख्या घटने पर सरकारी विद्यालयों से निकाले जाने से नाराज भोजन माताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने उनकी तीन सूत्री मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन की जिलाध्यक्ष एश्वर्य जुयाल के नेतृत्व में दुगड्डा ब्लाक की भोजन माताएं हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुईं। उन्होंने बैठक का आयोजन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर सीटू के कोषाध्यक्ष टीका प्रसाद पोखरियाल ने सरकार पर भोजन माताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के लिए सरकार की शैक्षणिक व्यवस्था और नीतियां जिम्मेदार हैं, ऐसे में भोजन माताओं को विद्यालयों से निकाला जाना उनके साथ अन्याय है। विद्यालयों में छात्र संख्या घटने पर भोजन माताओं को अन्य निकटवर्ती विद्यालयों में लगाया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उन्हें अपने भरण पोषण के लिए सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए।
जिलाध्यक्ष एश्वर्य जुयाल ने कहा कि भोजन माताएं अपना पूरा समय विद्यालय को देती हैं, लेकिन उन्हें उचित मानदेय नहीं दिया जाता। इसके कारण उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पांच से 14 वर्षों से कार्य कर रही भोजन माताओं को न निकालने, काम में अक्षम और वृद्ध भोजन माताओं को कार्य मुक्ति के समय दो लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष अनीता शर्मा, कमला देवी, गीता देवी, आरती देवी, शकुंतला देवी, बीना देवी, पुष्पा देवी, देवेश्वरी देवी, सीमा देवी, निर्मला व भारती देवी आदि मौजूद थे।