{"_id":"597f642b4f1c1bb3738b4a19","slug":"151501520939-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण प्रक्रिया में हो रही देरी पर भड़के राजकीय शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण प्रक्रिया में हो रही देरी पर भड़के राजकीय शिक्षक
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में प्रदेश सरकार की स्थानांतरण प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी से नाराज शिक्षकों ने एक अगस्त से ड्रेस कोड का पालन न करने का निर्णय लिया है।
संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि जहां एक ओर सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की वर्षों से चली आ रही न्यायोचित मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शिक्षकों पर अव्यावहारिक निर्णय थोप कर सरकार द्वारा व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक लंबे समय से पारदर्शी एक्ट की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अपने चहेते शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ देकर सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में समायोजित कर दिया है। साथ ही कोटिकरण के नाम पर दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों को गुमराह किया जा रहा है। कहा कि राजकीय शिक्षक संघ सरकार के समक्ष विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, वेतन विसंगतियां, शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण, रमसा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समय पर वेतन उपलब्ध कराने, प्रधानाध्यापक पदों पर शिक्षकों की सूची निर्गत करने संबंधी मांगें रख चुका है, लेकिन सरकार ने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। कहा कि ड्रेस कोड के फरमान को तब तक शिक्षक नहीं मानेंगे, जब तक सरकार शिक्षकों की मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती। इस मौके पर बलवीर सिंह रावत, डबल सिंह रावत, रविंद्र रावत, वागंबर सिंह, राजेंद्र कुमार भंडारी, राजेश कुकरेती, अब्बल सिंह, आशीष खर्कवाल, रतन बिष्ट, कुलदीप नेगी, मनोज रावत, विजेंद्र बिष्ट, पवेंद्र नेगी, रतन रावत, मनमोहन रौतेला, मुकेश रावत, पीएल बड़ोला, दलवीर रावत, अनीता रावत व सुमनलता रावत आदि मौजूद थे।