{"_id":"597cb8a94f1c1b24468b48b8","slug":"151501345961-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार की बेटी एल्विन रौक्सी एआरटीओ पद पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार की बेटी एल्विन रौक्सी एआरटीओ पद पर चयनित
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार की बेटी एल्विन रौक्सी का एआरटीओ पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में एल्विन रुड़की केनरा बैंक में आफिसर है। रौक्सी ने पहले प्रयास में ही उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा-2012 उत्तीर्ण की है।
कोटद्वार के हरसिंगपुर स्थित ग्रीनवैली कॉलोनी निवासी एल्विन रौक्सी के पिता शीश राम सिंह उत्तराखंड पेयजल निगम रुद्रपुर में अधिशासी अभियंता हैं। मां कुसुमलता शिक्षिका है। तीन भाई बहनों में बड़ी एल्विन रौक्सी का चयन वर्ष 2015 में बैंक आफिसर पद पर हुआ था। पहली तैनाती देहरादून में हुई। इसके बाद रुड़की ट्रांसफर हो गया। एल्विन की इंटर तक की शिक्षा कोटद्वार के सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल से हुई। वह बताती हैं कि बैंक में कामकाज के बाद जो समय मिलता था, उसमें पढ़ाई जारी रखी। पहले प्रयास में सेल्फ स्टडी के बूते ही वह मेरिट में आ गई। शुरू से ही वह प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छुक थी।