{"_id":"5bd88ff6bdec2269af64929c","slug":"121540919286-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में कहर बनकर टूटता है पनियाली गदेरा, लोग मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में कहर बनकर टूटता है पनियाली गदेरा, लोग मायूस
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नव सृजित नगर निगम के वार्ड नंबर नौ के लिए पनियाली गदेरा परेशानी का सबब बना हुआ है। गदेरे के किनारे बसे इस वार्ड की सभी कालोनियों में प्रत्येक बरसात में गदेरे का उफान कहर बनकर टूटता है। लोग वर्षों से पनियाली गदेरे में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
नव सृजित वार्ड नंबर नौ नगर निगम बनने से पूर्व ग्राम पंचायत काशीरामपुर का हिस्सा था। अब इसमें कंडारी कालोनी, जानकीनगर, उमेश नगर, भवानी इन्कलेव, सूर्य नगर, शिवालिक नगर, सजवाण कालोनी, भोला दत्त विहार, प्रतापनगर, देवीनगर व अमर कालोनी को जोड़ा गया है। यहां की आबादी 3800 के करीब है। इसमें 1089 महिला वोटर और 1044 पुरुष वोटर हैं। कुल 2133 वोटरों वाले इस वार्ड की एकमात्र समस्या पनियाली गदेरा है। प्रत्येक बरसात में जलभराव से लोग परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किए जाने के कारण लोग उनसे खफा हैं।
स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, राजेश्वरी देवी व रेनू काला ने जनप्रतिनिधियों पर उनकी समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बरसात में पनियाली गदेेरे का पानी उनके घरों में घुस जाता है, जिसके कारण उन्हें अनेक नुकसान उठाना पड़ता है। कहा कि उनकी एक मात्र समस्या का समाधान कराने वाले सक्षम प्रत्याशी को वे इस बार वोट देंगे।
विज्ञापन
-फोटो