{"_id":"597f632b4f1c1bd8588b46c0","slug":"121501520683-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से जइंका अदालीखाल की दीवार ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से जइंका अदालीखाल की दीवार ध्वस्त
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
धुमाकोट। क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत अदालीखाल जनता इंटर कॉलेज का पुराना भवन ध्वस्त हो गया। भवन की दशा को देखते हुए कुछ समय पहले ही इसमें कक्षाएं लगाना बंद कर दिया गया था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवाशीष पांडे ने बताया कि सोमवार सुबह एक पुराने भवन की दीवार अचानक ध्वस्त हो गई। स्कूल प्रबंधन की ओर से जीर्णशीर्ण इस भवन से खतरे की आशंका बनी थी, जिससे कुछ समय पूर्व इसमें कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया था। पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख सुरेंद्र बिष्ट का कहना है कि वर्षों पुराने भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए शासन से कई बार मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बीईओ डा. राम निवास का कहना है कि प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सभी विद्यालयों को जर्जर भवनों में कक्षाओं का संचालन न करने के लिए निर्देशित किया गया है।