{"_id":"597f635c4f1c1b452b8b4865","slug":"101501520732-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन शुरू किया तो लगा दिए झूठे मुकदमे: प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन शुरू किया तो लगा दिए झूठे मुकदमे: प्रमुख
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा के बीडीओ के तबादले की एक सूत्री मांग को लेकर ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का छठे दिन कोटद्वार तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का अपमान करने वाले अधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
दुगड्डा की खंड विकास अधिकारी सुमन राणा को हटाने के लिए ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की संयुक्त संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और अपमान करने वाले अधिकारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कहा कि गत 24 जुलाई को जनप्रतिनिधि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन कर्मचारियों को जबरन गवाह बनाकर जनप्रतिनिधियों पर झूठा मुकदमा ठोक दिया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा कि बीडीओ का तबादला होने के बाद ही कोटद्वार में आंदोलन समाप्त किया जाएगा। सोमवार को मनरेगा श्रमिकों ने भी संघर्ष समिति के आंदोलन को तहसील में समर्थन दिया।
धरना-प्रदर्शन करने वालों में महिला मंगल दल लोकमणिपुर, महिला समूह अध्यक्ष खूनीबड़ बबीता देवी, प्रधान जीना देवी, रामेश्वरी देवी, दीपक पांडे, चंद्रप्रकाश नैथानी, विजय प्रकाश ध्यानी, संजय पंथवाल, संदीप शाह, बसंत थलेड़ी, बबीता देवी, शैलेंद्र डबराल, पूजा देवी, उपप्रधान पूजा देवी, दिनेश रावत, कुलवंत सिंह, उदय सिंह, बीरेंद्र रावत, विनोद नेगी, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी और कांग्रेस नेता कृष्णा बहुगुणा आदि शामिल थे।