{"_id":"6a85a68299ba4c3f3d06f69c","slug":"uproar-outside-factory-following-employees-death-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152872-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कर्मचारी की मौत के बाद फैक्टरी के बाहर हंगामा, मुआवजे पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कर्मचारी की मौत के बाद फैक्टरी के बाहर हंगामा, मुआवजे पर माने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के ध्यानार्थ....
सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, इलाज के दौरान हुई कर्मचारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक कंपनी में काम के दौरान घायल हुए कर्मचारी की मंगलवार की रात मौत हो गई। बुधवार को परिजनों के साथ भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने शव को कंपनी के बाहर ले जाकर हंगामा काटा। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह उन्हें शांत कराया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने के बाद मामला शांत हो पाया।
पुलिस के अनुसार, मुंगी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिडकुल में प्रताप सिंह (42) पुत्र नंद लाल निवासी नागल सहारनपुर यूपी पिछले हफ्ते काम करने के दौरान घायल हो गए थे। बताया गया कि काम करते समय ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्हें सिडकुल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को शव मिलने के बाद परिजनों के साथ भीम आर्मी जय भीम संगठन के कार्यकर्ता शव को लेकर फैक्टरी के गेट पर पहुंच गए। शव रखे एंबुलेंस को गेट के बाहर खड़ा करने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ता यहां धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसएसआई प्रवीण बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से वार्ता कर कंपनी प्रबंधन से बातचीत की। कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता हुई और मुआवजा देने पर सभी मान गए। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि दोनों पक्षों ने मामले में सुलह कर ली है।
-- -
कर्मचारी की पत्नी को सौंपा 10 लाख का चेक
कंपनी में दुर्घटना में घायल कर्मचारी प्रताप सिंह की मौत के बाद जब भीम आर्मी जय भीम संगठन ने परिजनों के साथ हंगामा काटा तो पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने पर बातचीत शुरू हुई। सहमति बनने के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रताप की पत्नी गीता को 10 लाख का चेक सौंपा गया। दिवंगत प्रताप सिंह एमपावर आउटसोर्सिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मुंगी इंजीनियर्स कंपनी में कार्यरत थे। वह बहादराबाद की दर्शन नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहकर सिडकुल में नौकरी करते थे।