फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police arrested two accused in a chain-snatching case.

Haridwar News: कांवड़ मेले में चेन झपटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 23 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused in a chain-snatching case.
कांवड़ मेले के दौरान सैनी आश्रम के पास युवक के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस व सीआईयू की टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पीली धातु की चेन बरामद की है। आरोपी शिवम गुप्ता निवासी संकटा देवी लखीमपुर खीरी और राहुल निवासी गोला गोकरण नाथ थाना गोला लखीमपुर खीरी यूपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि नंदपुरी कॉलोनी, आर्यनगर ज्वालापुर निवासी अश्वनी खुराना ने तीन अगस्त को तहरीर दी थी। बताया था कि सैनी आश्रम के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उनके भाई के गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कांवड़ मेले के दौरान हुई वारदात को लेकर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू की टीम गठित की थी। शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर बेगमपुर, बहादराबाद क्षेत्र से आरोपी शिवम गुप्ता और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर बेगमपुर के रास्ते झाड़ियों से पीली धातु की चेन बरामद की गई। आरोपी शिवम गुप्ता के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 13 मामले दर्ज हैं। आरोपी राहुल के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed