{"_id":"6ad34fad3d9e828eab00586b","slug":"haridwar-news-vpdo-suspended-for-irregular-withdrawal-of-rs-26-06-lakh-without-uploading-development-plans-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: वीपीडीओ निलंबित, 26.06 लाख की अनियमित निकासी का आरोप, चार ग्राम पंचायतों से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: वीपीडीओ निलंबित, 26.06 लाख की अनियमित निकासी का आरोप, चार ग्राम पंचायतों से जुड़ा मामला
Sat, 17 Oct 2026 04:09 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:09 PM IST
हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत विकास योजना पोर्टल पर अपलोड किए बिना सरकारी अनुदान की धनराशि निकालने का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला चार ग्राम पंचायतों से जुड़ा है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
ग्राम पंचायत विकास योजना बिना भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए 26 लाख लाख रुपये निकालने की अनियमितता में वीपीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने एडीओ पंचायत लक्सर की संस्तुति रिपोर्ट पर की है।
विज्ञापन
दरअसल, लक्सर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की ओर से सात सितंबर को डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह को भेजा गया। इसमें बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड नहीं किया, जबकि उसने बिना जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड किए ग्राम पंचायत अकबरपुर उद की 6.66 लाख, दरगाहपुर 9.45 लाख, मुंडाखेडा कलां की 9.44 और नेतवाला सैदाबाद 0.51 लाख समेत कुल 26.06 लाख रुपये वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर आवंटित अनुदान की प्रथम किस्त धनराशि से पूर्णतया नियम विरुद्ध तरीके से निकाल ली। उन्होंने डीपीआरओ को बताया कि बिना जीपीडीपी अपलोड किए धनराशि निकालकर घोर वित्तीय अनियमितता और शासकीय धनराशि के दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक के नियम बदलेंगे, नई विद्युत आपूर्ति संहिता की तैयारी
विज्ञापन
एडीओ पंचायत की ओर से 22 अगस्त 2026 को नोटिस भेजकर मांगे गए स्पष्टीकरण का भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती ने कोई जवाब नहीं दिया, जो अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारी के आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है। यही नहीं उच्चाधिकारी की ओर से अन्य मामलों में भी चाहे गए स्पष्टीकरण आदि का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की ओर से उत्तर नहीं दिए जाने की शिकायतें पाई गई हैं। इसे डीपीआरओ ने गंभीर अपराध मानते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती को निलंबित कर दिया है। उन्हें लक्सर ब्लॉक से हटाकर बहादराबाद ब्लॉक मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।