फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth dialogue of CM Pushkar Singh Dhami in Banbasa

बनबसा में सीएम धामी का युवा संवाद: नशे व शिक्षा पर मुद्दे उठे, टनकपुर में परीक्षा केंद्रों की मांग

Mon, 31 Aug 2026 05:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Mon, 31 Aug 2026 05:03 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में युवाओं के साथ संवाद किया, युवाओं ने नशे, शिक्षा और टनकपुर में बड़ी परीक्षाओं के केंद्र बनाने की मांग रखी। 

विज्ञापन
Youth dialogue of CM Pushkar Singh Dhami in Banbasa
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में युवाओं से संवाद किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

युवा राष्ट्र निर्माता हैं, सरकार उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सरकार ने युवाओं के लिए योजनाबद्ध ढंग से विभिन्न योजनाएं तैयार की हैं। व्यक्ति अपने काम से ही महान बनता है। अपनी जिम्मेदारियों को मनोयोग से पूरा करना चाहिए। सोमवार को बनबसा में आयोजित युवा संवाद और सम्मान समारोह में यह बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। चंपावत में 56 करोड़ की लागत से साइंस सेंटर की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों में युवाओं को वोट बैंक समझा जाता था लेकिन भाजपा युवाओं को राष्ट्र निर्माता बना रही है। यहां एक वेंकट हॉल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मिलन कलखुड़िया ने सीएम से उनकी जीवन यात्रा के बारे सवाल किया। जिसपर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 99 प्रतिशत लोग उन्हीं की तरह सामान्य परिवारों के हैं। छात्र जीवन से युवा मोर्चा कार्यकर्ता बन वे राजनीति में आए। उन्हें जो भी काम दिया गया उसे मनोयोग से पूरा किया।

विज्ञापन


उन्होंने सीएम बनने का कभी नहीं सोचा था। प्रीति पांडे ने टनकपुर में विभिन्न परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र बनाने की बात कही। जिसपर सीएम ने हामी भरी। बढ़ता नशा युवाओं के लिए अभिशाप है पर रोहित शर्मा के सवाल पर सीएम ने कहा कि इस ओर सरकार पूरी तरह कार्य कर रही है। नशे से दूर रहने के लिए मन को मजबूत कर इससे दूर रहने की शपथ लेनी चाहिए। नशा करने वालों को जागरूक करना होगा। वैभवी जोशी ने सीएम के उपनामों में धैर्यवान धामी के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि आलोचनाओं से डिगे बिना अपना कार्य धैर्य से करते चले जाने से ही संभवतः यह उपनाम मिला होगा। सुमित महर ने शिक्षा के उच्चीकरण के संबंध में पूछा जिसपर सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में सरकार विभिन्न योजनाएं ला रही है। अंकित भट्ट के सीएम की पर्वतीय भोजन पसंद के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी पर्वतीय भोजन उन्हें पसंद हैं। उन्होंने टनकपुर के महादेव चाय वाले की चाय, हरिद्वार की आलू-पूरी , गोल-गप्पे, चाट आदि को अपनी पसंद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बस्टिया की हिमानी, गौ सेवा करने वाले टनकपुर के पवन मेहता, नशा मुक्ति के लिए कार्य करने वाले मनीष सिंह, स्वरोजगार के लिए चंपावत के कमल गिरि, बीटेक के बाद एमेजाॅन में कार्य करने वाली बिचई की श्वेता चंद, राष्ट्रीय पैरा आर्म रेस्लिंग में गोल्ड मेडल लाने वाले टनकपुर के पवन गड़कोटी, बनबसा के दिव्यांग क्रिकेटर संदीप रस्तोगी, बनबसा के लोक कलाकार तरुण भट्ट, सोशल मीडिया के बनबसा वासी कपिल चंद, वॉलीबाल कोच अरुणिमा रावत को सम्मानित किया। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed