फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Declare the Bugyal a no-camping zone.

Chamoli News: बुग्याल को नो कैंपिंग जोन घोषित करें

Sat, 22 Aug 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Aug 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Declare the Bugyal a no-camping zone.
देवाल। रूपकुंड वैली टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से रूपकुंड ट्रैक को पर्यावरण संरक्षण और नियंत्रित पर्यटन नियमों के तहत पुन: शुरू करने की मांग की। एसोसिएशन ने वेदनी बुग्याल को नो कैंपिंग जोन घोषित करने का भी प्रस्ताव दिया है। एसोसिएशन के इंद्र सिंह राणा, प्रदीप कुनियाल, भुवन बिष्ट, संतोष, सूरज, भरत आदि ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2018 में बुग्यालों में नाइट स्टे पर रोक लगने से यह ट्रैक प्रभावित हुआ था। पिछले जुलाई माह में सुप्रीम कोर्ट ने यह रोक हटा दी। इससे आठ साल बाद पर्यटक ट्रैकिंग कर सकेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि वेदनी बुग्याल का मुख्य क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने वेदनी बुग्याल में किसी भी तरह की कैंपिंग की अनुमति न देने की मांग की। टूर ऑपरेटरों ने बुग्याल की प्राकृतिक वनस्पति और पारिस्थितिकी को संरक्षित रखने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन



तलौर में जंगली जानवरों की दहशत
देवाल। तलौर गांव में जंगली सुअरों, बंदरों और लंगूरों का उत्पात बढ़ गया है। जंगली सुअरों ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं बंदर और लंगूर बच्चों पर हमला कर रहे हैं जिससे गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नुकसान की जांच कर मुआवजा देने और जानवरों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने कार्रवाई न होने पर रेंज कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी। वहीं रेंज अधिकारी मनोज देवराड़ी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed