फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath gets high tech hospital under master plan OPD services begin with modern medical facilities

उत्तराखंड: बदरीनाथ में हाईटेक अस्पताल तैयार, आज से ओपीडी, मास्टर प्लान के तहत बना है नया हॉस्पिटल

Wed, 14 Oct 2026 02:15 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: Renu Saklani Updated Wed, 14 Oct 2026 02:15 PM IST
सार
Register For Event

बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल हुई है। मास्टर प्लान के तहत तैयार नए अस्पताल भवन में बुधवार से ओपीडी शुरू हो गई है। इससे धाम में आने वाले मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ उपचार मिल सकेगा और गंभीर मरीजों को रेफर करने की जरूरत भी कुछ मामलों में कम हो सकती है।

विज्ञापन
Badrinath gets high tech hospital under master plan OPD services begin with modern medical facilities
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में बन रहे हाईटेक अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार से अस्पताल में ओपीडी शुरू की गई। इस भवन के बनने से बदरीनाथ में ही मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में अब गंभीर मरीजों को भी वहीं पर बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। धाम में मास्टर प्लान के तहत नया अस्पताल भवन बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। आधुनिक मशीनों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के संचालन से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


खासकर हृदय संबंधी मरीजों को धाम में काफी दिक्कत होती है। कई बार मरीज को रेफर करना पड़ता है। इस नए अस्पताल का संचालन शुरू होने के बाद अधिकांश समस्याएं बदरीनाथ में ही दूर हो जाएंगी। अस्पताल के प्रभारी डॉ. सचिन राणा ने बताया कि बदरीनाथ में अस्पताल भवन बनकर तैयार हो चुका है। बुधवार से ओपीडी शुरू की जाएगी। अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज

बेस अस्पताल श्रीनगर से आएंगे बाल रोग विशेषज्ञ

- अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक शर्मा रोटेशन के तहत 10 दिन तक अपनी सेवाएं देंगे। अशोक शर्मा विदेश में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और बाल रोग के जाने माने विशेषज्ञ चिकित्सक हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed