मौसम खुलते ही हेली सेवा शुरू: मेलाडुंगरी पहुंचीं चार उड़ानें, हल्द्वानी से दो उड़ानों ने हेलीपैड पर की लैंडिंग
पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण प्रभावित हेली सेवा बुधवार को सामान्य हो गई। मेलाडुंगरी हेलीपैड से सेवा सुचारु होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब क्षेत्र के लोगों का देहरादून और हल्द्वानी आना-जाना आसान हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण प्रभावित हेली सेवा के बुधवार को नियमित होने से यात्रियों को राहत मिली। मेलाडुंगरी हेलीपैड से हेली सेवा सुचारु होने के बाद क्षेत्र के लोगों का देहरादून और हल्द्वानी आना-जाना आसान हो गया।
बुधवार को देहरादून से दो और हल्द्वानी से दो उड़ानों ने मेलाडुंगरी हेलीपैड पर लैंडिंग की। चार उड़ानों के संचालन से हेलीपैड पर यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ी। हेली सेवा बहाल होने से देहरादून और हल्द्वानी आने-जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ता है। खराब मौसम में दृश्यता कम होने और सुरक्षा कारणों से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो जाता है। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद हेली सेवा बहाल होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिली है।
लोगों के अनुसार क्षेत्र के लिए हेली सेवा परिवहन का महत्वपूर्ण साधन है। सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए यह समय बचाने का बेहतर विकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में हेली सेवा नियमित रूप से संचालित होती रहेगी।