{"_id":"57532a9f4f1c1bbd46108b04","slug":"the-first-group-will-depart-from-delhi-at-short-kailash","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा कैलाश के लिए पहला दल कल दिल्ली से रवाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा कैलाश के लिए पहला दल कल दिल्ली से रवाना होगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
ओम पर्वत
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। छोटा कैलाश यात्रा छह जून को शुरु हो रही है। छह को 32 यात्रियों का पहला दल दिल्ली से चलकर सात जून की शाम धारचूला पहुंचेगा। इस बार छोटा कैलाश यात्रा करीब एक सप्ताह पहले शुरू हो रही है। बीते सालों में कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरु होने के करीब एक सप्ताह बाद छोटा कैलाश यात्रा शुरु होती थी लेकिन इस बार छोटा कैलाश के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यह यात्रा करीब एक सप्ताह पहले शुरु करने का निर्णय लिया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि यात्रियों का पहला दल छह जून की शाम को दिल्ली से काठगोदाम के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
सात जून की सुबह काठगोदाम में कुछ देर विश्राम करने के बाद यह दल धारचूला के लिए रवाना होगा और उसी दिन शाम तक धारचूला पहुंच जाएगा। धारचूला में रात्रि विश्राम के बाद यात्री अगले पढ़ाव के लिए निकल जाएंगे। छोटा कैलाश यात्रियों का दूसरा दल 10 जून को दिल्ली से रवाना होगा। इस दल में भी 32 यात्री आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी 12 जून से शुरु हो रही है। इस यात्रा की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि केएमवीएन की टीम रूट का सर्वे करके लौट चुकी है। इस बार यात्रियों को काफी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
