{"_id":"5d20dda08ebc3e6c926ab791","slug":"15624349514-almora-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी और एसओजी टीम ने दुकान से पकड़ी शराब, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आबकारी और एसओजी टीम ने दुकान से पकड़ी शराब, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अल्मोड़ा। आबकारी और एसओजी विभाग की टीम ने मनिआगर स्थित एक दुकान से अवैध शराब बरामद की है।
टीम ने मामले में एक व्यक्ति को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी निरीक्षक तारा चंद्र पुरोहित ने बताया कि आरोपी दीवान सिंह निवासी चनौली का मनिआगर में ढाबा है। चेकिंग के दौरान दुकान में उसके दुकान से सात पेटी देसी गुलाब के पव्वे, चार पेटी देशी और एक पेटी अंग्रेजी शराब के पव्वे और 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। टीम में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, एसओ मोहन सिंह सोन, राजेंद्र चौसाली, हेमंत कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक कृपाल सिंह बेलवाल आदि शामिल थे।