फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   15 roads closed in Almora due to heavy rain

बारिश का कहर: अल्मोड़ा में 15 सड़कें बंद, चंपावत की सीमांत सड़क 36 घंटे से बंद; पांच हजार की आबादी प्रभावित

Wed, 02 Sep 2026 11:20 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Wed, 02 Sep 2026 11:20 AM IST
सार
Register For Event

अल्मोड़ा में बुधवार को बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश शीतलाखेत में हुई, जबकि अल्मोड़ा में 43 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

विज्ञापन
15 roads closed in Almora due to heavy rain
अल्मोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में बुधवार को भी आसमान बादलों से घिरा है। बारिश होने की संभावना है। बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। पिछले 24 घंटे में कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 56 मिमी बारिश शीतलाखेत में हुई। बारिश के कारण जिले की 15 ग्रामीण सड़कें भूस्खलन और मलबा आने से बंद हैं। 

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 43 मिमी, रानीखेत में 41.1, चौखुटिया में 15, द्वाराहाट में 24, सोमेश्वर में 39, मासी में 9.5, भिकियासैंण में 28, ताकुला में 29, भैसियाछाना में 31, शीतलाखेत में 56, जागेश्वर में 41 और सल्ट में 25 मिमी बारिश हुई। जैंती में बारिश के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


कोसी बैराज से 2774.50 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज के डाउनस्ट्रीम में नदी का जलस्तर 1127.51 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 1130.75 मीटर से नीचे है। खतरे का स्तर 1131.70 मीटर है। बैराज का वर्तमान पॉन्ड लेवल 1131.70 मीटर है, जबकि एफआरएल 1135 मीटर है। नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर बताया गया है।रामगंगा नदी का जलस्तर 922.100 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का स्तर 923.250 मीटर है। फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 ग्रामीण सड़कें बंद
लगातार बारिश के चलते जिले में स्लिप आने से 15 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। वहीं जिले की सभी प्रमुख सड़कें यातायात के लिए खुली हुई हैं।


चंपावत में बारिश से तीन सड़कें बंद
चंपावत जिले में बुधवार को बारिश के चलते जिले की तीन ग्रामीण सड़कें बंद हो गई, इससे करीब पांच हजार से अधिक की आबादी के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई। सीमांत को जोड़ने वाली टनकपुर-जौलजीबी सड़क 36 घंटे से मलबा आने बंद चल रही है। सड़क बंद होने से चार गांव के लोगों का संपर्क कट गया है। वहीं शारदा नदी के जलस्तर में भी उतार चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में चंपावत में 74 मिमी, टनकपुर में 47 मिमी, बनबसा और टनकपुर में 21-21 मिमी बारिश हुई है। जबकि पाटी में 10 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed