Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Rain may dampen splendor Dev Deepawali thunderstorms expected over next three days Yellow Alert

मौसम: देव दीपावली की चमक पर बारिश डाल सकती है खलल, तीन दिन गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; यलो अलर्ट

Sat, 21 Nov 2026 05:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Nov 2026 05:36 AM IST
सार
Register For Event

देव दीपावली से पहले काशी में मौसम बदलने के आसार हैं। चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से 21 से 23 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल में तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है। कोहरा और ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Weather Rain may dampen splendor Dev Deepawali thunderstorms expected over next three days Yellow Alert
वाराणसी में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर काशी के घाटों को लाखों दीपों से सजाने की तैयारियों के बीच मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। चक्रवाती तूफान अकवान के असर से देव दीपावली की पूर्व संध्या पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई इलाकों में 21 से 23 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में घाटों पर दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के दौरान मौसम की चुनौती सामने आ सकती है। बारिश के साथ ठंड भी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी काशी के मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह तेज धूप खिली, लेकिन कुछ देर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। पूरे दिन धूप रहने के बावजूद तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंचा। हल्की हवा के चलते धूप में भी सिहरन महसूस हुई। सूरज ढलने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई और रात आठ बजे तक पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

विज्ञापन
Trending Videos

पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवाती तूफान अकवान बंगाल की खाड़ी से पूर्वी तट को पार करने के बाद उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार तक यह ओडिशा के ऊपर अवदाब के रूप में केंद्रित था। इसके प्रभाव से पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। कोहरे का प्रभाव भी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

घाटों पर आयोजन की तैयारियों के बीच मौसम की चुनौती
देव दीपावली पर काशी के 84 घाटों पर दीपदान, गंगा आरती और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में 21 से 23 नवंबर तक बारिश की संभावना ने आयोजकों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। खासकर खुले घाटों पर होने वाले दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मौसम का असर पड़ सकता है। अब सबकी नजर मौसम के अगले अपडेट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed