{"_id":"6a8931b1dde3da56f70d2e37","slug":"sawan-special-39-69-lakh-more-pilgrims-visited-kashi-vishwanath-dham-than-somnath-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आस्था: सावन में सोमनाथ से 39.69 लाख ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ पहुंचे, केदारनाथ में मौसम ने थामी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था: सावन में सोमनाथ से 39.69 लाख ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ पहुंचे, केदारनाथ में मौसम ने थामी रफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 10:51 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:51 AM IST
सावन में महाकाल मंदिर में 77 लाख और ओंकारेश्वर में 28 लाख सहित सात ज्योतिर्लिंगों में 2.34 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के जलाभिषेक किए। वहीं केदारनाथ में मौसम ने भक्तों की रफ्तार थाम ली।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिरों से जारी आंकड़ों के मुताबिक सात ज्योतिर्लिंग में अब तक 2.34 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सावन में अबतक 55.69 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। वहीं सोमनाथ में 16 लाख श्रद्धालु पहुंचे। यानी विश्वनाथ धाम में सोमनाथ से 39.69 लाख ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
उज्जैन के महाकालेश्वर में 77.51 लाख, देवघर के बाबा बैद्यनाथ में 45 लाख और ओंकारेश्वर में 28 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। यानी काशी विश्वनाथ समेत इन शिव धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार करोड़ों के आंकड़े को पार कर रही है। महाकाल में 30 जुलाई से 17 अगस्त तक 77.51 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सावन में अब तक 55.69 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। हर सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या पांच से साढ़े पांच लाख तक पहुंची। बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर्फ दर्शन ही नहीं, धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 20 अगस्त तक करीब 8300 लोगों ने रुद्राभिषेक कराया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर उज्जैन के श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने बड़ा आंकड़ा पार किया है। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार 30 जुलाई से 17 अगस्त तक 77,51,231 श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए। इनमें तीन सावन सोमवार को क्रमश: 6.13 लाख, 5.86 लाख और 4.83 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।
16 अगस्त को एक दिन में ही 7.02 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसी तरह मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में करीब 28 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सीसीटीवी और वायरलेस प्रभारी सुनील भवसार के अनुसार इस दौरान करीब 60 हजार वाहन भी ओंकारेश्वर पहुंचे।
सोमनाथ में 16 लाख, मल्लिकार्जुन में 12 लाख, देवघर में 45 लाख
गुजरात के प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में करीब 16 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में करीब 12 लाख भक्त पहुंचे। वहीं, झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में करीब 45 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। कांवड़ लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से शिवभक्त देवघर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें; डेंगू जांच के नाम पर मनमानी: सरकारी में मुफ्त, निजी लैब में 2100 रुपये में जांच, ऑनलाइन रेट 6300
केदारनाथ में मौसम ने थामी रफ्तार
उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ में इस बार बारिश का असर श्रद्धालुओं की संख्या पर दिखाई दिया। 20 अगस्त तक 36,054 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हालांकि पूरे यात्रा सीजन को देखें तो अप्रैल से जुलाई के बीच करीब 14 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दरबार में पहुंच चुके थे।