फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi join virtually 500 bikers arriving in Kashi from Vadnagar receive grand welcome

यूपी: वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों भव्य स्वागत, पीएम मोदी ने ऑनलाइन राष्ट्र के नाम किया संबोधन

Wed, 07 Oct 2026 07:59 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 07 Oct 2026 07:59 AM IST
सार
Register For Event

वडनगर गुजरात से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन जुड़ें और राष्ट्र के नाम संबोधन भी किया। 

विज्ञापन
PM Modi join virtually 500 bikers arriving in Kashi from Vadnagar receive grand welcome
सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में यात्रियों को तिलक लगाया गया और पुष्पवर्षा किया गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़े और राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की सपथ ली थी, तब यह नहीं सोचा था कि यह पड़ाव आएगा। जनता के सेवा को आज 25 वर्ष पूरे हो गए। यह जनता जनार्दन का विश्वास है। मैं जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं। जनता ने हमेशा मुझे अपनी सेवा के लिए चुना।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री वडनगर से आने वाले बाइक यात्रियों से संवाद भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद 500 बाइक यात्रियों को बस से मैदागिन ले जाया जाएगा। मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 51 महिलाएं शामिल रहेंगी जो गुजरात और देश की पावन नदियों के जल से भरे कलश लेकर आगे-आगे चलेंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

शोभायात्रा में बाइकर्स के साथ मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। सब एक साथ बाबा धाम में प्रवेश करेंगे जहां एक घंटे का विशेष पूजन-अनुष्ठान होगा। बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। बाइक यात्रियों के लिए दोपहर 1:15 से 2:30 बजे के बीच गोकुल धाम में भोजन की व्यवस्था रहेगी। दोपहर 2:30 बजे से गोकुल धाम के ठीक सामने स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में जनसभा होगी जो शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

10 राज्यों के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक यात्रा
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर के उपलक्ष्य में निकली बाइक सेवा यात्रा का काशी आगमन हुआ है। पीएम ने सात अक्तूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लोक-कल्याण की जो यात्रा प्रारंभ की थी, वह 13 वर्षों के मुख्यमंत्री काल और लगभग 12 वर्षों के प्रधानमंत्री काल के साथ 25 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास में परिवर्तित हो चुकी है। इस ऐतिहासिक पड़ाव को स्मरणीय बनाने के लिए आयोजित बाइक सेवा यात्रा में देश के 10 से अधिक राज्यों के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया है। इन यात्रियों ने मार्ग में स्वच्छता, सघन पौधारोपण और रक्तदान जैसे राष्ट्र-पुनीत कार्यों से जन-सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। 
विज्ञापन

अयोध्या भी जाएंगे 
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए भाजपा ने खास तैयारी की है। तोरण द्वार बने हैं। बाइक सेवा यात्री पहली लाइन में बैठेंगे। उनके लिए वीआईपी दीर्घा बनाई गई है। बाइक यात्री 8 अक्तूबर को सुबह 9 बजे काशी से प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया संयोजक मधुकर चित्रांश, महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed