वाराणसी में बाढ़: पीएम मोदी ने मेयर और डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के डीएम से फोन पर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को डीएम सत्येंद्र कुमार और मेयर अशोक कुमार तिवारी से फोन पर बात कर वाराणसी की बाढ़ की स्थिति जानी। प्रधानमंत्री ने डीएम से बाढ़ प्रभावित इलाकों, राहत-बचाव कार्य और राहत शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया और कहा कि प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: गंगा चेतावनी बिंदु से 16 सेमी ऊपर, खतरे के निशान से सिर्फ 88 सेमी नीचे; घरों में घुसा बाढ़ का पानी
राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी
उन्होंने विशेष रूप से प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और प्रशासन की तैयारियों से अवगत कराया। बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। भोजन, पेयजल, दवा व अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा।
आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं
उन्होंने निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। डीएम ने बताया कि प्रशासन का पूरा फोकस बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराने पर है। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जलस्तर व बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने मेयर से भी फोन पर बात कर नगर क्षेत्र में जलभराव और राहत शिविरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आपदा की इस घड़ी में सभी जनप्रतिनिधियों और पार्षदों से आपसी समन्वय के साथ धरातल पर सक्रिय रहने को कहा। यह भी कहा कि शहर में कहीं भी जलभराव के हालात न बनें और सड़कों पर गड्ढे न रहें। कूड़े का उठान रोजाना समय से हो, इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए। बाढ़ का पानी उतरते ही घाटों पर सफाई प्राथमिकता से कराई जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.