{"_id":"5fec95eebc02b20b142e4668","slug":"omprakash-rajbhar-attacked-up-cabinet-minister-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर ने यूपी के कैबिनेट मंत्री पर बोला हमला, कहा-अभी सीखने की उम्र में हैं वो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर ने यूपी के कैबिनेट मंत्री पर बोला हमला, कहा-अभी सीखने की उम्र में हैं वो
Wed, 30 Dec 2020 10:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी अभी सीखने की उम्र है, दूसरे की गोद में खेल रहे हैं। बुधवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में 8 पार्टी थी। 16 दिसंबर को असदुद्दीन ओवैसी के शामिल होने के बाद नौ पार्टियां हैं।
विज्ञापन
ओवैसी जनवरी में आएंगे यहां पर उनकी सभा होगी। साल 2022 में वे प्रदेश में सरकार बनाकर 5 साल के लिए बिजली फ्री करना चाहते हैं। रोजगार वाली सरकार बनाने की तैयारी है। नि:शुल्क शिक्षा, समान शिक्षा, नि:शुल्क स्वास्थ्य वाली सरकार बनाने की तैयारी है। सभी स्कूलों में डेस्क-बेंच की व्यवस्था सरकार बनाने के बाद छह महीने के भीतर होगी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को प्रदेश में पुलिस से रुकवाना गलत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 8 प्रतिशत राजभर हैं और सबकी नजर उन पर है। सभी पार्टियां गिद्ध दृष्टि से राजभरों पर निगाह रख रही हैं । 2022 में जात पात, अगड़ा- पिछड़ा से हटकर चुनाव लड़ेंगे। नफरत दंगा लव जेहाद के नाम पर दंगा कराने वाली पार्टी, भाजपा कभी संविधान को नहीं मानती। बलिया और हाथरस में मुजरिम को बचाने के लिए पूरी सरकार लग गई।
विज्ञापन
इसके बाद राजमहल उपवन भोजूबीर में ओमप्रकाश राजभर ने समीक्षा बैठक की। इस मौके पर अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह, राजेश यादव, रमेश राजभर, जगेश्वर राजभर, शिवलाल यादव, विनोद सिंह टीटी आदि शामिल रहे।