{"_id":"5fe068c98ebc3e3f755dfec0","slug":"man-killed-youth-beaten-up-by-sticks-were-going-home-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मिर्जापुर में युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, रंजिश में वारदात से गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मिर्जापुर में युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, रंजिश में वारदात से गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
Mon, 21 Dec 2020 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
beat demo pic
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार की रात घर जा रहे युवक की लाठी-डंडे और पत्थर से जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी अहरौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के सरिया में संजय बिंद(23) वर्ष पुत्र रामवृक्ष बिंद किसी काम से सरिया बाजार गया था। रात को घर लौट रहा था तो कुछ लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुरानी रंजिश में बिजली का केबल न लगाने का मामला बताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।