{"_id":"6a892f07293b384812082079","slug":"kashi-naresh-land-registered-in-another-person-lekhpal-suspended-in-bhadohi-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: काशी नरेश के नाम की जमीन पर चढ़ाया दूसरे का नाम, लेखपाल निलंबित; जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा: काशी नरेश के नाम की जमीन पर चढ़ाया दूसरे का नाम, लेखपाल निलंबित; जांच के लिए टीम गठित
Sat, 22 Aug 2026 10:39 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:39 AM IST
Varanasi News: भदोही में काशी नरेश के नाम की जमीन पर दूसरे का नाम चढ़ाने के आरोप में लेखपाल को निलंबित कर दिया दया। साथ ही विभागीय जांच बैठ दी गई।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भदोही तहसील के फत्तूपुर में काशी नरेश के नाम की करोड़ों रुपये की जमीन पर गलत ढंग से दूसरे का नाम दर्ज करने के मामले में कार्रवाई हुई है। डीएम शैलेष कुमार ने लेखपाल नीति शुक्ला को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि फत्तूपुर में काशी नरेश के नाम से जमीन है। यह नॉनजेड-ए की श्रेणी में होने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार की है। इसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
हलका लेखपाल नीति शुक्ला ने मिलीभगत करके उस पर किसी दूसरे का नाम दर्ज कर दिया, जबकि किसी भी जमीन पर नाम दर्ज करने का अधिकार केवल एसडीएम को है। मामले की जानकारी होने पर एडीएम न्यायिक से जांच कराई गई। आरोप सही मिलने पर हलका लेखपाल नीति शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया कि प्रकरण की जांच एवं सच सामने लाने के लिए टीम का गठन किया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी। कहा कि भ्रष्टाचार एवं सरकार की नीतियों के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।