{"_id":"663c8e0b1e0d5f30ee0bdfb6","slug":"drone-show-in-varanasi-for-vikas-yatra-shown-from-one-thousand-drones-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drone Show: एक हजार ड्रोन दिखाएंगे काशी की विकास यात्रा, पीएम के नामांकन से पहले तीन दिन चलेगा ये कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drone Show: एक हजार ड्रोन दिखाएंगे काशी की विकास यात्रा, पीएम के नामांकन से पहले तीन दिन चलेगा ये कार्यक्रम
Thu, 09 May 2024 02:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 09 May 2024 02:19 PM IST
पीएम मोदी के नामांकन से पहले 9 से 12 मई तक दशाश्वमेध घाट पर ड्रोन शो होगा। इस दौरान काशी की विकास यात्रा को दिखाया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम में काशी की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी।
विज्ञापन
वाराणसी गंगा घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री के नामांकन को लेकर भाजपाइयों ने तैयारियां कर ली हैं। नामांकन से पहले तीन दिन, 9 मई से 12 तक दशाश्वमेध घाट पर बनारस में 2014 से हुए अब तक के विकास कार्यों को दिखाया जाएगा। इसमें एक हजार ड्रोन इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम गंगा आरती के बाद शाम 7:45 बजे से शुरू होगा। भाजपा जिला प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि ड्रोन शो के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में काशी की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी और आधुनिकता की ओर काशी किस तरह बढ़ रही है। यह उसमें दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
हर कार्यकर्ता रोज भेजे 100 लोगों को मैसेज
महमूरगंज स्थित चुनावी केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया। सुनील बंसल ने कहा कि जब पार्टी का नाम लेने वाला कोई नहीं था तो इन्हीं पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी को यहां तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से 100 निमंत्रण कार्यक्रम पर काम करें और रोजाना 100 लोगों को व्हाटसएप मैसेज कर मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन