Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2026 in varanasi Foreign guests praised Kashi

दीपोत्सव ने जीता विदेशियों का दिल: बोले- दुनिया में कई लाइट फेस्टिवल देखे, लेकिन देव दीपावली जैसा कुछ नहीं

Wed, 25 Nov 2026 03:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Nov 2026 03:41 PM IST
सार
Register For Event

विदेशी मेहमानों ने काशी में देव दीपावली का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई लाइट फेस्टिवल देखे, लेकिन देव दीपावली जैसा कुछ नहीं। कई लोगों ने देव दीपावली में शामिल होने के लिए घंटों बस और ट्रेन का सफर तय किया।

विज्ञापन
Dev Deepawali 2026 in varanasi Foreign guests praised Kashi
दीपोत्सव ने जीता विदेशियों का दिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में रंग बिरंगी रोशनी की छटा और जगमगाते असंख्य दीपों से नहाए गंगा घाटों की आभा देख हर किसी के कदम ठिठक गए। क्या भारतीय और क्या विदेशी, हर कोई अपने कैमरे में इस आलौकिक और विहंगम दृश्य को कैद करने से नहीं रोक सका। सात समुंदर पार से देवताओं के इस पर्व के साक्षी बनने पहुंचे विदेशी सैलानियों ने तो कहा कि दुनिया में कई लाइट फेस्टिवल देखे लेकिन काशी की देव दीपावली जैसा कुछ भी नहीं। 

विज्ञापन


सैलानियों ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर भी है। अस्सी, तुलसी समेत घाटों से गुजरने वाले कनाडा, इटली, फ्रांस, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों ने अपनी दिल की बात भी रखीं।
विज्ञापन


देव दीपावली में शामिल होने के लिए लगभग 15 घंटे बस का सफर तय किया। एक दिन पहले मणिकर्णिका घाट पर शवों का अंतिम संस्कार होते देखना उनकी संस्कृति से बिल्कुल अलग अनुभव था। चिकित्सकीय पेशा होने के कारण मृत्यु और शवों से उनका पेशेवर परिचय है, लेकिन किसी सामान्य व्यक्ति के लिए इस दृश्य को देखना किस तरह का अनुभव होगा, यह उनके मन में विचार का विषय रहा। -वालेरियो, इटली

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई लाइट फेस्टिवल देखे हैं, लेकिन काशी की देव दीपावली जैसा आयोजन पहले कभी नहीं देखा। फ्रांस में आयोजित होने वाले फेत दे लुमिएर लाइट फेस्टिवल का जिक्र करते हुए उसके बारे में बताया। भारत भ्रमण के दौरान इस आयोजन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने काशी आने का फैसला किया। -जूली, फ्रांस

पहली बार काशी आई हूं। भारत आने की योजना बनाते समय इंटरनेट पर देव दीपावली के बारे में जानकारी मिली थी। इंग्लैंड में क्रिसमस और नए साल के दौरान रोशनी और सजावट देखने को मिलती है। इसके अलावा, इंग्लैंड के डरहम में आयोजित होने वाला लुमियर फेस्टिवल भी प्रसिद्ध है। मगर, यहां तो अद्भुत नजारा है। -कैटलिन, इंग्लैंड

अपनी मां नारी के साथ आया हूं। देव दीपावली पर उमड़ी भीड़ और रोशनी का नजारा दिलचस्प है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित होने वाला विविड सिडनी भी दुनिया के प्रसिद्ध लाइट फेस्टिवल में शामिल है, जिसमें सिडनी ओपेरा हाउस समेत प्रमुख इमारतों पर रंगीन लाइट प्रोजेक्शन और कलात्मक प्रस्तुतियां होती हैं। काशी का आयोजन उनसे बिल्कुल अलग है। यहां तो रंग बिरंगी रोशनी मानो गंगा में नहा रही हों। -जेमसन, ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed