फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demonstration of ABVP workers demanding to run offline classes in BHU

बीएचयू: मुंह पर काली पट्टी बांधकर अभाविप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ऑफलाइन कक्षाएं चलवाने की मांग 

Tue, 08 Feb 2022 06:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Feb 2022 06:48 PM IST
सार
Register For Event

परिषद इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले दो सालों से आंशिक रूप से बंद है। अब जबकि देश के अधिकांश विश्वविद्यालय खुलने लगे हैं। ऐसे में बीएचयू को खोले जाने का निर्णय नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Demonstration of ABVP workers demanding to run offline classes in BHU
बीएचयू में अभाविप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में ऑफलाइन कक्षाएं चलवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति आवास पर मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलपति से कक्षाएं चलवाने के साथ ही छात्रावास आवंटन के बारे में भी जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय खोले जाने और ऑफलाइन कक्षाएं चलाने की मांग के लिए सात फरवरी से ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कुलपति आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


कुलपति आवास पर प्रेसवार्ता में परिषद इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले दो सालों से आंशिक रूप से बंद है। अब जबकि देश के अधिकांश विश्वविद्यालय खुलने लगे हैं। ऐसे में बीएचयू को खोले जाने का निर्णय नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे छात्रों को नुकसान हो रहा है। इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन के पास विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने का समय नहीं है। जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सौरभ राय, अधोक्षज, आदित्य वर्धन, सत्य नारायण, शिवेंद्र, वैभव मीणा, राणा प्रताप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed