{"_id":"5fb67ce08ebc3e9b8b770799","slug":"scorpio-thieves-steal-the-goat-from-inside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में स्कार्पियो सवार चोरों ने घर के अंदर से बकरा चुराया, वीडियो वायरल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी में स्कार्पियो सवार चोरों ने घर के अंदर से बकरा चुराया, वीडियो वायरल
Thu, 19 Nov 2020 07:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा इलाके में गुरुवार को बकरा चोरी का दिलचस्प मामला सामने आया। रात में एक घर में बंधे बकरे को स्कार्पियो सवार चोरों ने चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
महीनेभर के अंदर ट्रॉली, साइकिल और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं भी हुई है। ठंड की वजह से रात में लोग जल्दी सो जाते हैं और दरवाजे, खिड़कियां भी बंद रखते हैं। ऐसे में चोर घर के बाहर पड़े सामान को उठा कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। किसी भी तरह की तहरीर नहीं मिली है। सुरक्षा के दृष्टि से थाने की पुलिस और फैंटम इन इलाकों में लगातार गश्त करती रहती है। फोर व्हीलर का इस्तेमाल इसलिए किया गया है कि किसी को शक न हो।
विज्ञापन