{"_id":"60d879788ebc3e2ee339a7a7","slug":"bride-gone-with-her-lover-before-wedding-day-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बरात आने से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, परिजनों ने जब थाने में किया हंगामा, फिर पुलिस ने दोनों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बरात आने से पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, परिजनों ने जब थाने में किया हंगामा, फिर पुलिस ने दोनों को पकड़ा
Sun, 27 Jun 2021 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:43 PM IST
वाराणसी के चौबेपुर में जौनपुर जिले से बरात आने वाली थी। इस दौरान पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई है। तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : Social Media
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में एक घर पर रविवार की रात बरात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने थाने में हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी उनकी खोजबीन में जुट गई। पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। साथ ही लड़की के प्रेमी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कस्बे के एक इलाके में लड़की की रविवार को शादी होनी थी। इसके लिए बरात जौनपुर जिले के मुक्तिगंज से आने वाली थी। घर में रिश्तेदार-नातेदार जुट गए थे। शनिवार की रात रिश्तेदारी में आई महिलाएं परिजनों संग गाने बजाने में मशगूल रहीं।
विज्ञापन
देर रात परिजन और रिश्तेदार संगीत के बाद खाना खाकर सो गए। रविवार में तड़के दो बजे दुल्हन प्रेमी के साथ घर से चली गई। सुबह जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो परिवार की महिलाएं और बच्चे थाने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर चौबेपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ परानापुर इलाके में दबिश दी। वहां कई लोगों से पूछताछ कर प्रेमी युगल को रविवार को मंडुवाडीह चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रेमी सुरेश निवासी परानापुर को अपहरण की धारा में जेल भेज दिया।