{"_id":"140-124019","slug":"Varanasi-124019-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते में हर सप्ताह जमा करें 25 रुपये, करें बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते में हर सप्ताह जमा करें 25 रुपये, करें बचत
Varanasi
Updated Sat, 08 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को रुपये बचाने के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया और फिनो पेटेक संस्था की प्रगति प्रोजेक्ट की अनूठी पहल लोगों को पसंद आ रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत बैंक में खाता खोलने के बाद हर सप्ताह 25 रुपये जमा करने की सुविधा है। एक साल बाद 52 सप्ताह पूरे होने पर ग्राहकों को ब्याज के साथ राशि वापस मिल जाएगी। यह बातें यूनियन बैंक आफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक बिशन दास ने शुक्रवार को सिगरा स्थित फिनो पेटेक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
इस मौके पर फिनो के वाइस प्रेसीडेंट विप्र राज ने कहा कि निर्धन महिलाओं की जरूरत देखते हुए यूबीआई ने वित्तीय समावेशन के तहत वर्ष 2011 में प्रगति प्रोजेक्ट शुरू किया। इसके अंतर्गत निर्धन महिलाओं का बचत खाता खोला जाता है। नया खाता बनाने के लिए महिलाओं को अपनी फोटो देनी होगी। फिनो संस्था के प्रतिनिधि महिला के घर पहुंच कर यह बचत खाता खोलेंगे। बायोमेट्रिक प्रणाली के अंतर्गत खाताधारक को स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। महिला को हर सप्ताह 25 रुपये खाता में जमा करना होगा। यूबीआई के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डा. एसके चंदा ने बताया कि महिलाएं चाहें तो जमा राशि को फिक्सड डिपॉजिट में बदल सकती हैं। अब तक शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन लाख से अधिक खाते खुल चुके हैं। इनमें से चालीस हजार खाताधारकों को लोन भी मिल चुका है। वार्ता के बाद खाताधारक महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पारस, दिपांशू राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।