फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   47 arrested in Varanasi with 10 lakh room locked from outside while game went on inside

जुआ खेलने का नया जुगाड़: 10 लाख रुपये के साथ 47 लोग अरेस्ट, कमरे में बाहर से ताला; अंदर लाखों की बाजी लगती

Wed, 16 Sep 2026 09:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 16 Sep 2026 09:38 PM IST
सार
Register For Event

सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा में बंद मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस और एसओजी-2 ने खुलासा किया। तीन-चार दिन निगरानी के बाद छापेमारी कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 10 लाख रुपये, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन
47 arrested in Varanasi with 10 lakh room locked from outside while game went on inside
पुलिस कर रही पूछताछ। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा में एसओजी-2 ने छापा मारकर जुए का भंडाफोड़ किया है। एसओजी-2 के गठन के बाद ये पहली कार्रवाई थी। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते 47 लोगों को पकड़ा। तलाशी में 19.53 लाख रुपये मिले। साथ ही 30 मोबाइल और 10 बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि वाराणसी के अलावा दूसरे जिलों के भी लोग जुआ खेलने आते थे। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बताया कि फ्लैट को विशाल सिंह नाम के युवक ने लीज पर लिया था। पूछताछ में पता चला कि यह फ्लैट प्रभात रस्तोगी का है। पुलिस की नजर या पकड़ में ना आए इसके लिए बाहर से ताला बंद कर दिया जाता था। 
विज्ञापन


एसओजी ने तीन दिनों तक फ्लैट की रेकी की। तस्दीक होने पर दबिश दी गई। गिरोह का सरगना कौन है, कहां-कहां जुआ संचालित होता है और कितने लोग हैं इसकी पूछताछ चल रही है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कई दिनों से इस फ्लैट में जुआ चलने की शिकायत की थी। इसके बाद एसओजी के सिपाही लगातार तीन दिनों से क्षेत्र में सादे कपड़ों में निगरानी कर रहे थे। पुष्टि होने पर बुधवार शाम संयुक्त टीम ने छापा मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

भवन के भूतल पर बंद हालनुमा कमरे के अंदर जुए का खेल चल रहा था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खोला गया। टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जुआरियों को हिरासत में ले लिया। अंदर नोटों की गड्डियां बिखरी पड़ी थीं, जिनकी गिनती की गई। अभी पुलिस ने 10 लाख बरामदगी का दावा किया है। 

टीम ने पहले की रेकी, फिर मारा छापा
फ्लैट में कई महीनों से जुए का फड़ संचालित हो रहा था और बाहर से ताला बंद कर अंदर खेल चलाया जाता था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने सभी रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस अब सरगना समेत पूरे गैंग का आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुट गई है। आरोपियों की संपत्ति कुर्की भी पुलिस करेगी। आसपास के जिलों पकड़े गए युवकों के बारे में संबंधित थाने से जानकारी मांगी गई है। पुलिस इस मामले में खेल के पूरी व्यवस्था को समझने के बाद अन्य धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed