फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two accused injured during encounter in Sultanpur three arrested Crime Inspector also wounded

सुल्तानपुर में आधी रात मुठभेड़: गोलीकांड के दो आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार; क्राइम इंस्पेक्टर भी जख्मी

Sun, 30 Aug 2026 09:17 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 30 Aug 2026 09:17 AM IST
सार
Register For Event

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस और फरार आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोलीकांड के दो आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गए। तीन गिरफ्तार किए गए हैं। क्राइम इंस्पेक्टर भी जख्मी हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two accused injured during encounter in Sultanpur three arrested Crime Inspector also wounded
घायल क्राइम इंस्पेक्टर, और आरोपी शिवम सिंह व रतन निषाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में घर के सामने खड़े युवक को गोली मारने वाले बदमाशों की शनिवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायलों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, चौथा साथी भाग निकला। इस दौरान बाएं बाजू में गोली लगने से  क्राइम इंस्पेक्टर भी घायल हो गए।

विज्ञापन


मुठभेड़ मोतिगरपुर क्षेत्र के रामपुर विरतिहा नहर तिराहे के पास हुई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। इनकी पहचान मुड़हा निवासी शिवम सिंह और रतन निषाद के रूप में हुई है। दोनों के साथ सत्यम गौतम को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि, बरियारपुर निवासी रमन भाग निकला।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार देर रात ढेमा चौराहे पर घर के सामने खड़े विपिन सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोली लगने से गंभीर घायल विपिन का लखनऊ में इलाज चल रहा है। इसके बाद एसओजी समेत तीन पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 10:45 बजे पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने दो घायल हो गए। हालांकि, इस दौरान एक गोली मोतिगरपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रभान वर्मा के बाएं बाजू को छूकर निकल गई।  


पुलिस के अनुसार, शिवम से पिस्टल, खोखा व तीन कारतूस और रतन से तमंचा, खोखा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गोलीकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भागे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed