{"_id":"6a85fc374136f9d031077a07","slug":"traders-mega-conclave-to-be-held-on-september-3-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163187-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: व्यापारी महाकुंभ का आयोजन तीन सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: व्यापारी महाकुंभ का आयोजन तीन सितंबर को
Thu, 20 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक होटल में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शामिल मुख्य अतिथि संदीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से तीन सितंबर को लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में अवध क्षेत्र की बैठक हुई।
प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय, क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह के निर्देशन और जिला प्रभारी प्रविंद्र भालोटिया व जिलाध्यक्ष विजय प्रधान के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदेश भर के व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भामाशाह व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बैठक में तीन सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं और संगठन की कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने शिक्षा क्षेत्र की तर्ज पर व्यापारियों के लिए भी एमएलसी चुनाव कराने की मांग प्रदेश सरकार से की। इस मौके पर आकाश जायसवाल, तेजिंदर सिंह, आशीष तिवारी, अमरचंद्र साहू, गोपालजी सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।