फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Multi-crore shovel submerged at Nigahi coal mine.

Sonebhadra News: निगाही कोयला खदान में करोड़ों की शॉवेल डूबी

Fri, 21 Aug 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Multi-crore shovel submerged at Nigahi coal mine.
एनसीएल की निगाही कोयला खदान में भरे पानी में डूबी शावेल मशीन। स्रोत जागरूक पाठक
एनसीएल की निगाही कोयला खदान में पानी भरने से करोड़ों रुपये की शॉवेल मशीन डूब गई। घटना से कोल प्रबंधन में खलबली मच गई है। घटना के कारणों की जांच के साथ मशीन को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। यह मशीन उच्च क्षमता वाले डंपरों में कोयला भरने का काम करती है।
विज्ञापन

घटना का सही समय स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि रविवार से बुधवार तक हुई लगातार बारिश के दौरान खदान के तुर्रा फेस में पानी भर गया। इसी जलभराव में 20 क्यूबिक मीटर क्षमता वाली पीएंडएच शॉवेल मशीन डूब गई। कर्मचारियों के अनुसार, मशीन के डूबने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि मशीन पहले से ब्रेकडाउन थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मशीन एक बार में करीब 20 क्यूबिक मीटर कोयला उठाकर डंपरों में लादने में सक्षम है। कर्मचारियों के मुताबिक, मशीन को बाहर निकालकर दोबारा परिचालन में लाने में कई महीने लग सकते हैं। फिलहाल कोल प्रबंधन ने खदान के मुख्य संप में हैवी इलेक्ट्रिक मोटरों के जरिये पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन घटना के पीछे अत्यधिक बारिश को वजह बता रहा है। वहीं, कर्मचारियों और जानकारों का कहना है कि मानसून से पहले जलनिकासी की व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed