{"_id":"600873c78ebc3e340905ab87","slug":"wife-stabbed-husband-in-sonbhadra-and-kills-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पत्नी ने लाठी से वार कर पति की हत्या की, किसी न किसी बात को लेकर आए दिन होता था विवाद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र में पत्नी ने लाठी से वार कर पति की हत्या की, किसी न किसी बात को लेकर आए दिन होता था विवाद
Thu, 21 Jan 2021 12:08 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राजकिशन के पास बस्ती में मंगलवार की रात किसी बात को लेकर विवाद होने पर एक महिला ने लाठी से सिर पर वार कर पति की हत्या कर दी। पुलिस को घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राजकिशन पहाड़ी के नजदीक बस्ती में रहने वाले पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार की देर रात भी राधे (35) और पत्नी नाचन (25) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने लाठी से सिर पर वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने अगले दिन सुबह शक्तिनगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मिथिलेश द्विवेदी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि राधे के भाई सुंदर की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर नाचन को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर सीओ पिपरी विजय शंकर मिश्रा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह भी शक्तिनगर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन