{"_id":"5fff2f938ebc3e31e1758fa0","slug":"10-quintal-cannabis-recovered-from-truck-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में ट्रक से 10 क्विंटल गांजा बरामद, धान की भूसी की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे प्रयागराज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र में ट्रक से 10 क्विंटल गांजा बरामद, धान की भूसी की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे प्रयागराज
Wed, 13 Jan 2021 11:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
बरामद गांजा
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ और सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात लोढ़ी में 10.62 क्विंटल गांजा पकड़ा। इसे ट्रक पर धान की भूसी की बोरियों में छिपाकर रखा गया था। इसकी कीमत लगभग चार करोड़ है। गांजा ओडिसा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर लोढ़ी टोला प्लाज के पास ट्रकों की चेकिंग शुरू की। उसी दौरान बभनी की तरफ से धान की भूसी की बोरियों से लदा ट्रक पहुंचा। जब बोरियों को खोलकर देखा गया तो उसमें गांजा मिला। सभी बोरियों की तलाशी के बाद ट्रक और गांजा कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक राम सिंह ननका निवासी बमरौली, थाना धूमनगंज, प्रयागराज और खलासी संजय सिंह पटेल निवासी नयापुरवा थाना सोरांव, प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से तीन मोबाइल सेट, 4250 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपियों से कोतवाली में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई। बुधवार को दोनों का चालान कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट और एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।