{"_id":"6a971f249c345be58e01bc49","slug":"case-against-youtuber-for-making-video-in-school-sitapur-news-c-102-1-stp1003-163079-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्कूल में वीडियो बनाने पर यूट्यूबर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्कूल में वीडियो बनाने पर यूट्यूबर पर केस
Wed, 02 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। सरकारी विद्यालय में वीडियो बनाकर अव्यवस्थाएं दिखाने के मामले में प्रधानाध्यापिका ने यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उस पर विद्यालय में तोड़फोड़ करने, धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है।
रामपुर मथुरा के प्राथमिक विद्यालय बसवानपुर की प्रधानाध्यापिका अंतिम अवस्थी ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि यूट्यूबर 24 अगस्त को विद्यालय आया था। उसने बालक-बालिकाओं के शौचालय और कमरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि विद्यालय में तोड़फोड़ कर उन्हें धमकाया और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया।
थानाध्यक्ष सदरपुर आशुतोष मिश्र ने बताया कि यूट्यूबर के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।