फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Villagers still traversing an unpaved road, facing difficulties

Siddharthnagar News: अब भी कच्ची सड़क से गुजर रहे ग्रामीण, झेल रहे परेशानी

Sun, 23 Aug 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Villagers still traversing an unpaved road, facing difficulties
दुमदुमवा से मुड़िला पुल तक नहर पटरी पक्की सड़क निर्माण की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दुमदुमवा से मुड़िला गांव के पुल तक नहर पटरी मार्ग अब भी कच्चा है। इस पर बरसात के मौसम में आवागमन के दौरान ग्रामीणों को सांसत झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण किए जाने की मांग की है।

ग्राम दुमदुमवा से मुड़िला गांव के पुल तक नहर पटरी मार्ग आगे जाकर पकड़ी-जोगिया मार्ग से जुड़ता है। इस मार्ग से क्षेत्र के महुलानी, मुड़िला, दुमदुमवा, महदेवा आदि कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। पकड़ी जोगिया मार्ग से दुमदुमवा गांव तक पक्की सड़क का निर्माण हुआ है लेकिन इसके आगे दुमदुमवा से मुड़िला पुल तक सड़क नहीं बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस मार्ग का निर्माण हो जाए तो क्षेत्र के लोगों, राहगीरों व वाहन चालकों को पकड़ी जोगिया मार्ग तक आवागमन के लिए एक नया रूट मिल जाएगा और लोगों को आवागमन में सुविधा होती। समय और ईंधन की भी बचत होती। क्षेत्र के नवनीत पांडेय, मृत्युंजय कुमार, प्रभात पांडेय आदि ने इस मार्ग पर पक्की सड़क के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed