{"_id":"6a8c7c02e8cfa6b2f802574e","slug":"siddharthnagar-news-khelo-india-samvad-program-to-begin-today-with-the-prime-ministers-address-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-163414-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ आज शुरू होगा खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ आज शुरू होगा खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम
Mon, 24 Aug 2026 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ 27 अगस्त को जिले में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन जिले के दो स्थलों पर किया जाएगा। शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में युवाओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर इस वर्ष कार्यक्रमों का आयोजन 27 अगस्त से हो रहा है। जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने बताया कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवाओं को खेल, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर में दोनों कार्यक्रम स्थलों पर युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें खेलों के क्षेत्र में देश में हुए बदलावों, उपलब्ध अवसरों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा। खेलो इंडिया संवाद का उद्देश्य देश के युवा, देश के खिलाड़ी और देश के भविष्य को एक मंच पर जोड़ना है। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सभी अतिथियों और युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर युवा संवाद पर केंद्रित रहेगा।
युवा संवाद के दौरान माई भारत वालंटियर्स और स्थानीय खिलाड़ियों के बीच विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा।