{"_id":"570d41b94f1c1b680e4a6c07","slug":"point-well-directed-water-hydrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर हाइड्रेंट प्वाइंट ठीक करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर हाइड्रेंट प्वाइंट ठीक करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिले में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं के बाद अब जाकर प्रशासन की नींद टूटी है। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों और जिला अग्रिशमन अधिकारी को पत्र जारी कर आगजनी की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी है।
अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि नगर पालिका या नगर पंचायत क्षेत्र में जो भी फायर हाइडेंट प्वांइट हैं, उसको चेक करते रहें और उसे ठीक स्थिति में रखने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चत करें। जिससे यदि कहीं अग्रिकांड की स्थिति पैदा हो तो फौरन फायर हाइडेंट प्वांइट को उपयोग हो सके। अग्रिशमन को जारी निर्देश में डीएम ने कहा कि फायर ब्रिगेड की जो भी गाडिय़ां उपलब्ध हैं उसे तैयार रखें और कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चत करें, ताकि अग्रिकांड की सूचना पर फौरी कार्रवाई की जा सके।