{"_id":"6aba77ebddc028bd7d0f38b4","slug":"up-behanji-speaks-only-what-is-written-for-her-she-should-change-her-speechwriter-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'बहनजी को जो लिखकर दिया जाता है, वो ही बोलती हैं, लिखने वाला बदल लें', चंद्रशेखर का मायावती पर कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'बहनजी को जो लिखकर दिया जाता है, वो ही बोलती हैं, लिखने वाला बदल लें', चंद्रशेखर का मायावती पर कटाक्ष
Mon, 28 Sep 2026 07:51 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:51 PM IST
Shamli News: थानाभवन के मसावी गांव में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सरकारी कर्मचारी से लेकर आम आदमी और छात्र तक परेशान हैं। चंद्रशेखर ने बसपा प्रमुख मायावती पर भी टिप्प्णी की।
विज्ञापन
सम्मेलन में बोलते चंद्रशेखर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली स्थित मसावी के राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े नौ साल में सरकार ने सिर्फ बातें की हैं, जनता को दिया कुछ नहीं। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, जर्जर स्कूल और बदहाल सरकारी अस्पतालों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
Trending Videos
सम्मेलन में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि युवा डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसान, नौजवान, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक समेत विभिन्न वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। इस सरकार में सरकारी कर्मचारी हों या निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग, सभी दुखी हैं। उन्होंने तीन दिन की हड़ताल की घोषणा के बाद बैंक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लेने का भी जिक्र किया और कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद ने सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हल्की बारिश होते ही स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ती है। सरकारी कार्यालयों में बिना रुपये दिए काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी भर्तियों में किसान और गरीब परिवारों के बच्चे तैयारी करते थे, लेकिन अब नौजवानों को सताया जा रहा है। गरीबों के बच्चे भर्तियों की लाइन में लगे रह जाते हैं। संचालन प्रभात भारती व निट्टू सिंह ने किया। आसपा प्रमुख ने आगामी विस चुनाव में थानाभवन विस सीट से राव मौसम अली को जिताने की अपील की। शौर्य आंबेडकर, राजकुमार सैनी, श्रीकांत, हर्ष सैनी, कुलदीप (पूर्व जिलाध्यक्ष), शिवांश, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
मायावती को अपना लिखने वाला बदल लेना चाहिए : चंद्रशेखर
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत में मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, वही बोलती हैं। मायावती को अपना लिखने वाला बदल लेना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह फिर से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं और उन्हें जनता के बीच जाने में कोई संकोच नहीं है।
ये भी देखें...
मेरठ: मां के दफीने में शामिल होने जा रही बेटी की मौत, रास्ते में आए गोवंश से टकराई बाइक; भतीजा घायल
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बातचीत में मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, वही बोलती हैं। मायावती को अपना लिखने वाला बदल लेना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह फिर से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं और उन्हें जनता के बीच जाने में कोई संकोच नहीं है।
ये भी देखें...
मेरठ: मां के दफीने में शामिल होने जा रही बेटी की मौत, रास्ते में आए गोवंश से टकराई बाइक; भतीजा घायल