फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police personnel honored for outstanding work

Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Fri, 05 Jun 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police personnel honored for outstanding work
सौरभ गुप्ता उर्फ रवि। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया। जलालाबाद थाने के दरोगा गौरव सिंह, कांस्टेबल रोहित, प्रवीन कुमार, मॉनिटरिंग सेल के कांस्टेबल विभोर त्यागी, सुमित कुमार, कोतवाली के हेड कांस्टेबल महेशपाल सिंह, कांस्टेबल रोहित सांगवान, रोहित कुमार, नरेंद्र कुमार को प्रशस्तिपत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक उत्तरदायित्व बताते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

--------
उत्तर प्रदेश में उठाई शराब बंदी की मांग

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा ने हथौड़ा स्थित महाराणा प्रताप भवन में जन जागरण सम्मेलन आयोजित किया। इसमें उत्तर प्रदेश में शराबबंदी कानून लागू करने की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने कहा कि शराब गरीबों के परिवार उजाड़ रही है और घरेलू हिंसा बढ़ा रही है। उन्होंने शाहजहांपुर जिले को शराबबंदी के लिए सघन क्षेत्र बनाने का एलान किया। जिला प्रभारी सेठपाल सिंह बाबा ने बताया कि मोर्चा शीघ्र ही शराबबंदी जन जागरण अभियान चलाएगा। पूरे जिले में समाज परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक शपथ भी ली गई। पार्थ सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में संयोजक मुकेश सिंह परिहार, सज्जन पाल सिंह, हरीराज सिंह, राजेश सिंह, अरुण सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------
फोटो-11
स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर बने सौरभ

तिलहर। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई के के पदाधिकारी सौरभ गुप्ता उर्फ रवि को नगरपालिका परिषद ने वर्ष 2026-27 के लिए स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर नामित किया है। इसके लिए राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, विधायक सलोना कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम, हितेश गुप्ता रिंकू, अभिषेक सिंह, सुशील सिंह, संदीप रस्तोगी आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर सौरभ गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। इसलिए नगरवासियों के सहयोग से स्वच्छता को बढ़ावा देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------

सौरभ गुप्ता उर्फ रवि। स्रोत : स्वयं

सौरभ गुप्ता उर्फ रवि। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed