{"_id":"574b29a54f1c1b7d28108e08","slug":"dhamma-consciousness-is-welcome-to-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"धम्म चेतना यात्रा का स्वागत हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धम्म चेतना यात्रा का स्वागत हुआ
Sun, 29 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 29 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
स्वागत हुआ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
Link Copied
नगर पंचायत हरिहरपुर में रविवार को धम्म चेतना यात्रा पर पहुंची। जहां बौद्ध भिक्षुओं का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का मकसद लोगों में भेदभाव रहित धर्म का जागरण करना और आपस में भाईचारा कायम करना है। हरिहरपुर के रंगपाल तिराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ.धम्म नीर्यो ने कहा कि सभी मजहब के लोगों को आपस में मिलकर रहना चाहिए। जाति धर्म के नाम पर नफरत न फैलाएं और जीवों पर दया करें। सभी धर्म बराबर हैं इसलिए आपस में लड़ें नहीं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता कायम रहे, इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक सुभाष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर देश के विकास में जुटने की जरूरत है। धम्म यात्रा इसी उद्देश्य को लेकर जन जागरण अभियान पर निकली है। इस अवसर पूर्व चेयरमैन बनवारीलाल, वंश विकास पांडे़य, रघुनंदन त्रिपाठी, विजय शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।