फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   प्रसूता ने प्रसव के बाद दम तोड़ा,परिजनों ने किया हंगामा

प्रसूता ने प्रसव के बाद दम तोड़ा,परिजनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता ने प्रसव के बाद दम तोड़ा,परिजनों ने किया हंगामा
चंदौसी। कोतवाली के मुंसिफ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने महिला को मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां महिला ने शनिवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने कोतवाली में जाकर हंगामा किया। महिला के ससुर ने आरोपी चिकित्सक दंपति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ला डहरिया निवासी संजय कुमार वाल्मीकि की पत्नी रूबी (30) नौ माह की गर्भवती थी। 19 जून को रात आठ बजे उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन ने उसे मुंसिफ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। 20 जून को रूबी की तबियत बिगड़ी तो पति संजय ने चिकित्सक से कहा कि अगर हालत सही नहीं हो पा रही है तो वह उसे बाहर ले जाए। चिकित्सक ने बड़े आपरेशन की बात कहते हुए आपरेशन फीस जमा करा ली। इसके बाद चिकित्सक ने आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद रूबी को बेटा हुआ। संजय का आरोप है कि आपरेशन के दौरान चिकित्सक दंपति ने उपचार में लापरवाही बरती। इसलिए रूबी की हालत और अधिक बिगड़ गई। आरोप है कि संजय ने इस बारे में चिकित्सक को बताया लेकिन वह टालमटोल करते रहे। 21 जून रात 11.30 चिकित्सक दंपति ने हाथ खड़े कर दिए और बाहर ले जाने को कहा। इसके बाद परिजन रूबी को गंभीर हालत में मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में ले गए। जहां 22 जून की सुबह रूबी ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को यहां कोतवाली लेकर आए और काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग इकट्ठे होकर हंगामा करने लगे। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर शांत हुए। महिला के ससुर महेंद्र पाल वाल्मीकि ने चिकित्सक दंपति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed