{"_id":"6a8600faacfdd8215c0026a4","slug":"the-ed-also-took-action-against-the-premises-of-two-bullion-traders-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-182046-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो सराफा कारोबारियों के ठिकानों पर भी ईडी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो सराफा कारोबारियों के ठिकानों पर भी ईडी ने की कार्रवाई
Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को दो सराफा कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई की। टीम ने कारोबार से जुड़े दस्तावेज, संपत्तियों के कागजात और अन्य वित्तीय अभिलेखों की जांच की। दोनों सराफा कारोबार के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की जांच का एक पहलू जमीन की खरीद-फरोख्त और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन का है।
टीम सराफा कारोबारी विपिन अग्रवाल निवासी नवीन नगर और चर्च कंपाउंड स्थित नवीन सराफ के संचालक नवीन मित्तल के आवास पर पहुंची। दोनों ही टीमों ने घर के अंदर और बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी। टीम ने कार्रवाई के दौरान कारोबार से संबंधित कागजात, संपत्ति के दस्तावेजों समेत अन्य रिकॉर्ड को खंगाला। यह पहला मौका नहीं है जब नवीन सराफा के यहां पर छापे की कार्रवाई हुई हो। इससे पहले नवंबर 2022 में भी आयकर विभाग ने यहां पर कार्रवाई की थी। बुधवार को सराफा कारोबारियों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद कुछ व्यापारी नवीन ज्वेलर्स के आवास पर भी पहुंचे। जहां उन्हें अंदर आने से रोक दिया गया। दिन भर चली कार्रवाई के बाद ईडी की टीम शाम के समय वापस लौट गई, जो अपने साथ कुछ दस्तावेज भी लेकर गई है।