फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Major verdict in the case of the doctor's shooting involving notorious gangster Neeraj Bawana

Saharanpur: डॉक्टर को गोली मारने के मामले में कुख्यात नीरज बवाना पर आया कोर्ट का फैसला, वादी पक्ष को लगा झटका

Sun, 05 Jul 2026 12:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 05 Jul 2026 12:53 PM IST
सार
Register For Event

चार अप्रैल 2017 को सहारनपुर के चिकित्सक अनुज गोयल पर बदमाशों ने नर्सिंग होम में घुसकर फायरिंग की थी। इसी मामले में गत 12 जून को भी दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा में नीरज बवाना को पेशी के लिए देवबंद न्यायालय में लाई थी।

विज्ञापन
Saharanpur: Major verdict in the case of the doctor's shooting involving notorious gangster Neeraj Bawana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चिकित्सक डॉक्टर अनुज गोयल पर हुए जानलेवा हमले के नौ साल पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत ने नीरज बवाना को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष नीरज पर लगाए गए आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने में असफल रहा।
विज्ञापन

 

शनिवार को दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवाना की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। पुलिस विवेचना के बाद नीरज बवाना के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने चिकित्सकों, पुलिस अधिकारियों और अन्य गवाहों सहित कई मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। वहीं बचाव पक्ष ने अभियोजन के साक्ष्यों पर सवाल उठाए। घंटों चली सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद नीरज बवाना को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त मुक्त कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय में न्यायालय ने कहा कि अभियोजन पक्ष उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को संदेह से परे प्रमाणित नहीं कर सका। ऐसे में आरोपी नीरज बवाना को धारा 307, 386 एवं 120-बी के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया गया। साथ ही न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 437-ए के तहत भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपस्थित होने के लिए निर्धारित शर्तों के अनुरूप निजी मुचलके एवं प्रतिभूति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

यह है मामला
चार अप्रैल 2017 को चिकित्सक अनुज गोयल पर बदमाशों ने नर्सिंग होम में घुसकर फायरिंग की थी। इसमें एक गोली पैर में लगने से चिकित्सक घायल हो गए थे। मामले में उनकी पत्नी डॉ. लीना गोयल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में गत 12 जून को भी दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा में नीरज बवाना को पेशी के लिए देवबंद न्यायालय में लाई थी।
 

कौन है कुख्यात नीरज बवाना
नीरज बवाना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का बड़ा गैंगस्टर है। उसका नाम कई संगठित अपराध, रंगदारी, हत्या और गैंगवार से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। दिल्ली के बवाना क्षेत्र से संबंध होने के कारण वह नीरज बवाना के नाम से पहचान रखता है। पिछले कई वर्षों से वह विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायिक हिरासत और अदालतों में चल रही सुनवाई के कारण चर्चा में रहा है।

ये भी देखें...
UP: शौहर ने दिया तीन तलाक, हलाला की आड़ में जेठ ने किया दुष्कर्म, जबरन बनाता रहा संबंध, फिर बनाया बंधक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed