फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for pending payments and a ban on land acquisition was raised on Kisan Diwas.

Saharanpur News: किसान दिवस में उठी बकाया भुगतान और भूमि अधिग्रहण पर रोक की मांग

Thu, 20 Aug 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for pending payments and a ban on land acquisition was raised on Kisan Diwas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस हुआ। इस अवसर किसानों ने बकाया भुगतान के साथ बगैर अनुमति भूमि अधिग्रहण को रोकने की पुरजोर मांग उठाई।
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग उठाई। कहा कि किसानों से बिना सहमति के भूमि अधिग्रहण न किए जाने की मांग रखी। नकुड़ के गांव हसनपुर निवासी सोरण सिंह ने नलकूप संख्या 188 के खराब होने की शिकायत रखी। पद्मश्री किसान सेठपाल सिंह जी के द्वारा राजस्व विभाग में संचालित योजना परिवार के बैनामे पांच हजार रुपये में हो गए हैं, उनके दाखिल खारिज नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने दाखिल खारिज कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पात्र कृषकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। लंपी रोग से प्रभावित क्षेत्रों में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित कराने, झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग की गई है। बुकिंग के आधार पर ई-लॉटरी 21 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में कराई जाएगी। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने खाद, बीज आदि सामान खरीदते हुए दुकानदारों से बिल प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed