{"_id":"6a89e2fd1370d214f4075913","slug":"former-professor-arrives-at-jauhar-university-gate-to-commit-suicide-commotion-ensues-rampur-news-c-15-1-mbd1064-976205-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जौहर विवि गेट पर आत्महत्या करने पहुंचे पूर्व प्रोफेसर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जौहर विवि गेट पर आत्महत्या करने पहुंचे पूर्व प्रोफेसर, हंगामा
Sat, 22 Aug 2026 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रिलीविंग लेटर न मिलने से नाराज जौहर विश्वविद्यालय के एक पूर्व प्रोफेसर के शनिवार सुबह आत्महत्या के इरादे से विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचने से हंगामा शुरू हो गया। इनकी कार में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल थी, जिसे वह पीने का प्रयास कर रहे थे। प्रोफेसर की चेतावनी पर पहले से पुलिस सतर्क थी। उनके पहुंचते ही पुलिस ने रोककर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान हंगामा बढ़ने पर पुलिस उन्हें अजीमनगर थाने ले आई। बाद में उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
शक्तिपुरम निवासी डॉ. पुलकित अग्रवाल वर्ष 2012 से 2022 तक करीब 10 साल तक विश्वविद्यालय में पढ़ाते रहे। करीब चार वर्ष पहले किसी बात को लेकर उनकी विश्वविद्यालय प्रबंधन से अनबन हो गई थी। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय जाना बंद कर दिया। वह घर पर रहकर ही निजी कार्य करने लगे। कुछ दिन पहले उन्होंने विश्वविद्यालय से रिलीव करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें रिलीविंग लेटर नहीं दिया गया।
कुछ दिन पहले प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय गेट पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। अजीमनगर पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर मामले का समाधान कराने का प्रयास किया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे डॉ. अग्रवाल कार से विश्वविद्यालय गेट पर पहुंचे। पुलिस को पास आता देख उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कार में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल रखी थी, जिसे वह पीने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने पहुंचे डॉ. पुलकित को शांत कर थाने लाया गया। सूचना पर थाने पहुंचे परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -
यह मामला मेरी विश्वविद्यालय में तैनाती से पहले का है। मेरे पास इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
- प्रोफेसर जहीरुद्दीन, वीसी-जौहर यूनिवर्सिटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रिलीविंग लेटर न मिलने से नाराज प्रोफेसर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर आत्महत्या करने की चेतावनी दे रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी समझाकर अपने साथ थाने ले आए, जहां से उन्हें उनके परिवार के साथ घर भेज दिया गया।
- अनुराग सिंह, एएसपी
-- -- -- -- -- -- -