फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bhim Army's 'Mahapanchayat' on August 23 regarding the controversy sparked by the 'Jai Bhim' slogan.

Rampur News: ‘जय भीम’ के नारे से शुरू विवाद पर 23 अगस्त को भीम आर्मी की महापंचायत

Thu, 20 Aug 2026 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army's 'Mahapanchayat' on August 23 regarding the controversy sparked by the 'Jai Bhim' slogan.
शाहबाद। करेथी गांव में 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा के दौरान ‘जय भीम’ का नारा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बेहद गरमा चुका है। एक पक्ष की ओर से करणी सेना की पंचायत और ज्ञापन दिए जाने के बाद अब भीम आर्मी ने भी 23 अगस्त को करेथी गांव में महापंचायत करने की तैयारी शुरू कर दी है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील सागर समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता महापंचायत की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भीम आर्मी की ओर से महापंचायत के लिए तहसीलदार के यहां अनुमति मांगी गई है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सागर और संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह इस मामले में आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उनका कहना है कि प्रशासन अनुमति दे या न दे, 23 अगस्त को हर हाल में महापंचायत की जाएगी। महापंचायत में संगठन के प्रदेश स्तर के नेताओं के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, 15 अगस्त को करेथी गांव स्थित बादशाह सिंह इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान ‘जय भीम’ का नारा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। छात्र की ओर से कॉलेज के एक अध्यापक पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाए गए थे। मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। इस प्रकरण में नामजद अध्यापक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से श्री राजपूत करणी सेना ने 18 अगस्त को करेथी गांव में पंचायत कर भीम आर्मी के सदस्यों पर तिरंगा यात्रा बाधित करने, स्कूल परिसर में गाली-गलौज और मारपीट करने तथा महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप लगाया था। करणी सेना की ओर से कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सागर समेत 11 नामजद और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अब करणी सेना की पंचायत के बाद भीम आर्मी की ओर से महापंचायत का ऐलान किए जाने से मामला और गर्माता नजर आ रहा है। 15 अगस्त की रैली में ‘जय भीम’ के नारे से शुरू हुआ विवाद अब तिरंगा यात्रा बाधित करने और महाराणा प्रताप के कथित अपमान के आरोपों तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से प्रशासन और पुलिस के सामने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है।

0000
15 अगस्त में जय भीम के नारे लगाने के प्रकरण में अब आर-पार की लड़ाई होगी। 23 अगस्त को बड़े स्तर पर हम करेथी गांव में पंचायत करेंगे, जिसकी अनुमति प्रशासन से मांगी गई है। लेकिन हम अनुमति का इंतजार नहीं करेंगे। पुलिस ने दबाव में आकर हम लोगों पर जो प्राथमिकी दर्ज की है, वह बिल्कुल गलत है। -सुनील कुमार सागर, जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed